JharkhandLead NewsRanchi

रांची के बुढ़मू में जंगली हाथी ने दो लोगों को कुचल कर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

Ranchi: बुढ़मू में जंगली हाथियों का आतंक जारी है. बुधवार सुबह झुंड से बिछड़े हाथी ने दो लोगों को पटक-पटककर मार डाला. मृतकों का नाम शंभू नायक उमेडंडा व गोविंद कुमार है. दोनों लोहरदगा के रहने वाले थे. मृतक गोविंद सोसई स्थित एक फार्म हाउस में दैनिक मजदूरी पर काम करता था. घटना के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त है.

 

इसे भी पढ़ें : National Corona Update: 24 घंटे में 38 हजार नये मामले मिले, 497 की मौत

बताया जा रहा है की दोनो किसी काम से कहीं जा रहे थे इसी बीच रास्ते में अचानक हाथी आ गया. दोनों कुछ समझ पाते इससे पहले ही हाथी ने उनको सूंड से पकड़ लिया और पैरों से कुचल दिया जिससे दोनों की मौत मौके पर ही हो गई. सुबह ग्रामीणों ने शव को झाड़ियों में पड़ा देखा और मामले की सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही बुढ़मू थाने की पुलिस व वन विभाग की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और वन विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया. उनका कहना है कि इस क्षेत्र में हाथियों का झुंड कई दिनों से भ्रमण कर रहे हैं लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है.

गौरतलब है कि हाथियों के झुंड ने विगत कई दिनों से क्षेत्र में उत्पात मचा रखा है. पिछले कई दिनों से हथियों के इसी झुंड ने प्रखंड के कई गांवों में उत्पात मचाते हुए किसानों के फसल और ग्रामीणों के घरों को क्षति पहुंचाया है. बताया जाता है कि झुंड में 10 की संख्या में हाथी हैं. हाथियों के लगातार विचरण से ग्रामीण खौफ में जी रहे हैं.

Related Articles

Back to top button