JharkhandLead NewsRanchi

RANCHI के राजेश व दिलीप समेत कई कारोबारियों को हरियाणा के दो लोगों ने लगाया चूना

Ranchi: रांची निवासी राजेश अग्रवाल और दिलीप कुमार ने सुखदेव नगर थाना में हरियाणा के रहने वाले गौरव मारया और दुर्गेश कुमार के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है. पीड़ित द्वारा बताया गया है कि दोनों ने एक कंपनी की आड़ में रांची के कई व्यवसायियों से धोखाधड़ी की है.

पीड़ित ने बताया की 2019 में वह किसी छोटे ब्रांड के कैफे की फ्रेंचाइजी की तलाश में थे, तभी फेसबुक के जरिये पता चला कि “फ्रेंचाइजी इंडिया ब्रांड्स लिमिटेड” रांची स्थित होटल ली लैक में दिनांक 15.12.2019 को “फ्रेंचाइजी शो” के नाम से एक इवेंट आयोजित कर रहा है. उस इवेंट में कॉफी प्वाइंट नाम के कैफे चेन के बारे में बताया.  जिसकी कुल लागत करीब 10 लाख रुपये थी. बातचीत के उपरांत फ्रेंचाइजी लेने पर सहमति बनी और कंपनी के खाते में 51 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये गये.

इन्होंने बताया कि वर्ष 2020 की शुरुआत में वह किसी नए व्यवसाय की तलाश में थे. तब उन्हें उनके बड़े भाई श्री शिवशंकर अग्रवाल के एक मित्र जो कि तब उक्त कंपनी के प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे, के जरिये गौरव मारया और दुर्गेश कुमार गुप्ता से बात हुई और उन्होंने मुझे “FedEx Courier & Cargo” की फ्रेंचाइजी दिलवाने का आश्वासन दिया, इसके बदले इन्होंने मुझसे बतौर कंसल्टेंसी फीस कुल एक लाख रुपए (रु. 84746 + 18% GST) की जिसके लिए मैं तैयार हो गया !

इसके बाद दिनांक 27.02.2020 को ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (अब पंजाब नेशनल बैंक) के चेक संख्या 001782 के जरिये उक्त कंपनी के ICICI Bank Ltd. के खाता संख्या 017605000328 में 1 लाख रुपये जमा कर दिए. मगर, फ्रेंचाइजी नहीं दिलवाया गया. अब पैसा वापस मांगने पर लौटाया नहीं जा रहा है. इन्होंने बताया कि गौरव मारया व दुर्गेश कुमार गुप्ता रांची के अन्य के कई व्यवसायियों के धोखाधड़ी की है.

उक्त कंपनी द्वारा इन दो व्यापारियों के अलावा भी रांची के कई व्यापारियों के साथ इस किस्म की धोखाधड़ी की गयी है. रातू रोड निवासी दो व्यापारियों राजेश अग्रवाल और दिलीप कुमार द्वारा दो दिन पहले इस संदर्भ में सुखदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन भी दिया गया है. गुरुवार को ऐसे तमाम व्यापारियों ने एकत्रित होकर इस कंपनी के द्वारा रांची के एक होटल में आयोजित इवेंट में कंपनी के मालिक गौरव मारया का घेराव करते हुए हंगामा किया.

सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि हरियाणा के फरीदाबाद में अवस्थित फ्रेंचाइजी इंडिया ब्रांड्स लिमिटेड के मालिक गौरव मारया ने दुर्गेश कुमार गुप्ता और सोनिया चौधरी के साथ मिलकर 20 से ज्यादा कंपनियां बनाई हुई हैं और इस व्यक्ति के विरुद्ध GST / आयकर की वंचना से लेकर कर्मचारियों को वेतन न देने तक की तमाम शिकायतें PMO में भेजी गई हैं. गूगल पर इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करने पर भी कंपनी के विरुद्ध दर्ज काफी मुकदमों की जानकारी मिलती है.

Related Articles

Back to top button