
New Delhi: भारत-चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इन सब के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार चीन मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं. वहीं, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने राहुल गांधी नसीहत देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए.
दरअसल, राहुल गांधी चीन मुद्दे पर लगातार केन्द्र सरकार पर हमला कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं. राहुल गांधी के सवाल पर अब एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने राहुल गांधी को आईना दिखाया है.
ये भी पढ़ें- चीन सीमा को जोड़ने वाला 120 फीट लंबा बैली ब्रिज 6 दिन में तैयार, 22 जून को टूटा था
एनसीपी प्रमुख ने कहा कि 1962 में क्या हुआ था, इसको भूल नहीं सकते हैं. उस वक्त चीन ने हमारी 45000 वर्ग किमी क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था. शरद पवार ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वर्तमान में चीन ने जमीन ली है या नहीं, इसलिए इस मुद्दे पर बात करते वक्त हमें इतिहास को याद रखना चाहिए.
राहुल गांधी पर निशाना?
गौरतलब है कि कुछ दिनों से राहुल गांधी लगातार चीन मुद्दे पर केन्द्र की मोदी सरकार पर हमाल कर रहे हैं और कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. ऐसे समय एनसीपी प्रमुख शरद पवार का इस तरह का बयान आना, माना जा रहा है कि राहुल गांधी पर निशाना है. दरअसल, 1962 में कांग्रेस की सरकार थी और उस वक्त चीन ने भारत पर हमला कर हमारी 45000 वर्ग किमी क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था.





I used to be able to find good info from your blog posts.
Thanks for fantastic info I was looking for this info for my mission.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.