
Ranchi: राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. उप सचिव कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग रांची के पद पर पदस्थापित चंद्रभूषण प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अगले आदेश तक उप सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय निगरानी विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया है. उप सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग रांची के पद पर पदस्थापित अमर कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप सचिव कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.
इसे भी पढ़ें:पटना हाइकोर्ट को मिले 7 नये जज




