
Ranchi : रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद जोनल कार्यालयों की ओर से लगातार ट्रेनें बंद की जा रही हैं. इसमें कम दूरी की ट्रेनेां को प्राथमिकता के साथ बंद किया जा रहा है. क्योंकि इसमें यात्रियों की संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है.
इसी क्रम में रांची रेल मंडल की ओर से रांची देवघर इंटरसिटी और रांची धनबाद इंटरसिटी बंद करने की योजना बना रहा है. इस संबध में प्रस्ताव रेल मंडल की ओर से रेलवे बोर्ड को भेजी गयी है. दोनों ही ट्रेनों में यात्री नहीं मिल रहे हैं. बता दें कि रेलवे बोर्ड ने जोन से ऐसी ट्रेनों की सूची मांगी गयी थी, जो घाटे में दौड़ रही हैं.
सूत्रों की मानें तो रांची रेल मंडल ने दर्जन भर ट्रेनों की सूची रेलवे बोर्ड को भेजी गयी है. इनमें रांची देवघर और रांची धनबाद इंटरसिटी भी शामिल हैं. रांची धनबाद इंटरसिटी ट्रेन ईस्ट सेंट्रल जोन की ट्रेन है.
जबकि रांची देवघर ईस्टर्न रेलवे की ट्रेन है. ईस्टर्न रेलवे पैसेंजर नहीं मिलने से कई ट्रेनों को बंद कर चुका है. रांची हावड़ा स्पेशल ट्रेन ईस्टर्न रेलवे ने पहले ही बंद कर दी है. इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन ईस्टर्न रेलवे ने 7 मई को ही बंद कर दिया है.
इसे भी पढ़ेंःस्कूल में चलाई अंधाधुन गोलियां, 8 छात्रों सहित 11 की मौत, देखें VIDEO
बोर्ड कर रहा मॉनिटरिंग
जिन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम हो रही है उनकी मॉनिटरिंग रेलवे बोर्ड कर रहा है. बोर्ड की मानें तो जिन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम है और जो कम दूरी के है उन्हें बंद कर दिया जा रहा है. इसी क्रम में इन दोनों ट्रेनों को भी बंद करने वाले प्रस्ताव की सूची में डाला गया है.
अब दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के अधिकारी रेलवे बोर्ड के ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड भी हालात की समीक्षा कर रहा है. रेलवे बोर्ड एक-एक कर ट्रेनों को बंद करने का ऐलान करेगा. फिलहाल रांची रेल मंडल के 475 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं.
इसे भी पढ़ेंःएडीजी नवीन सिंह के चालक ने की आत्महत्या, स्टाफ क्वार्टर से मिला शव




