
Kolkata : पश्चिम बंगाल और केंद्र सरकार के बीच जारी टकराव को कम करने की कवायद के तहत पश्चिम बंगाल के दो आइएएस अधिकारियों का तबादला केंद्र में किया जा रहा है. शनिवार को राज्य गृह विभाग के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की.
बताया गया है कि राज्य सरकार के उच्च शिक्षा दफ्तर के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरएस शुक्ला केंद्र सरकार में संसदीय मामलों के मंत्रालय में सचिव पद पर तैनात किए जा रहे हैं. वहीं दिल्ली में कार्यरत राज्य सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव तल्लिन कुमार केंद्र सरकार के अधीन सचिव पद पर तैनात होंगे.
इसके अलावा पांच आइएएस अधिकारियों की पोस्टिंग भी विभिन्न विभागों में की जायेगी. मुख्यमंत्री दफ्तर में शिकायत सेल के ओएसडी (आफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) एवं बर्दवान डिविजन के कमिश्नर बरुण कुमार राय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी दफ्तर के प्रधान सचिव के पद पर तैनात हो रहे हैं.
स्कूल शिक्षा दफ्तर के सचिव मनीष जैन उच्च शिक्षा दफ्तर में अतिरिक्त जिम्मेवारी संभालेंगे. जबकि आवासीय मामले के सचिव ओमकार सिंह मीणा मुख्यमंत्री शिकायत सेल के लिए काम करेंगे. नेशनल हेल्थ मिशन के एमडी व स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के सचिव मोहम्मद जी अली अंसारी बर्दवान जिले के डिवीजनल कमीश्नर होंगे.
इसे भी पढ़ें : नहीं थम रहा कांग्रेस में इस्तीफा देने का सिलसिला, महानगर के 5 और सदस्यों ने दिया इस्तीफा




