
Ranchi: राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित कर्बला चौक पर शुक्रवार की देर रात दो युवकों के साथ मारपीट हुई. मारपीट करने के बाद युवकों ने बाइक को आग के हवाले कर दी. बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. बताया जा रहा है कि बाइक सवार धार्मिक नारे लगा रहे थे, जिसके बाद भीड़ ने पिटाई कर दी. पिटाई करने के बाद सभी लोग भाग निकले. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद लोअर बाजार थाने की पुलिस, कोतवाली थाने की पुलिस और सिटी एसपी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. इस घटना के बाद मेन रोड में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है. ताकि रामनवमी को लेकर किसी प्रकार की संप्रदायिक घटना को अंजाम नहीं दिया जा सके. आपको बता दें कि रामनवमी को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और दस हज़ार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी.




