
Giridih: गिरिडीह के सीसीएल डीएवी स्कूल में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल उत्सव की शुरुआत शुक्रवार को किया गया. इस दौरान डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और सीसीएल के जीएम बसाक चौधरी के साथ स्कूल के प्रिंसिपल ओमप्रकाश गोयल ने स्कूल का झंडोतोलन कर किया. वहीं, दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल उत्सव को लेकर मेजबान टीम समेत कई दूसरे जिलों के पांच सौ प्रतिभागी ने मार्च पास्ट किया. मौके कर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि सीसीएल डीएवी के इस दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल उत्सव में प्रतिभागियों में जो उत्साह दिख रहा है. वो हर किसी के लिए उत्साहित करने का पल है.

क्लस्टर स्तरीय खेल उत्सव के आयोजन ने स्कूल के छात्रों को मौका देता है कि वो खुद की प्रतिभा को दिखा सके. इधर खेल उत्सव 2024 के उद्घाटन समारोह को जीएम बसाक चौधरी के साथ स्कूल के प्रिंसिपल ओमप्रकाश गोयल ने भी संबोधित किया. और कहा कि इस उत्सव के जरिए प्रतिभागियों को जोनल और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा. दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल उत्सव को तीन समूह में बांटा गया. इसमें अंडर 14, 17 और 19 शामिल है. सीसीएल डीएवी स्कूल के इस दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल उत्सव के दौरान क्रिकेट, फुटबाल, हैंडबॉल, बास्केटबाल, जूडो के साथ कबड्डी का आयोजन किया गया. इसमें पहले दिन ही हर खेल में प्रतिभागियों ने दमदार प्रदर्शन किया.
वहीं, दो दिवसीय खेल उत्सव में झारखंड रीजन के दस स्कूल के 500 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है. जिसमें बीएनएस डीएवी स्कूल के साथ सरिया के एसआरके डीएवी स्कूल, देवघर के जीडीडी डीएवी स्कूल, पाकुड़ के डीएवी स्कूल, गोड्डा के ऊर्जा नगर एडीडी पब्लिक स्कूल और जामताड़ा के साथ मेजबान टीम के प्रतिभागी शामिल हैं. खेल उत्सव को सफल बनाने में स्कूल की शिक्षिका शब्बाना रब्बानी, एनके सिंह समेत अन्य शिक्षकों की भूमिका खास रही.




