Saraikela

सरायकेला के आसंगी घाट में नहाने गए इच्छापुर के दो बच्चे डूबे

Jamshedpur: सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत आसंगी घाट में नहाने गए इच्छापुर के दो बच्चे डूब गए हैं. सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश में जुट गई है. समाचार लिखे जाने तक बच्चों का कोई अता-पता नहीं चल सका है. घटना रविवार दिन के लगभग 11:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है. बच्चों का नाम आदित्य महतो (15) और सुमित मोदी उर्फ भोलू बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे अपने दोस्तों के साथ आसंगी घाट में नहाने पहुंचे थे. इसी दौरान तेज बहाव में बह गए. घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं. जहां सभी का रो- रोकर बुरा हाल है.

Related Articles

Back to top button