
Ranchi: सोनाहातु प्रखंड के ऐतिहासिक मेगालिथ साइट चोकाहातु के संरक्षण एवं विकास कार्य का शिलान्यास 12 मार्च को होगा. केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा शिलान्यास करेंगे. इस अवसर पर राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति,अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण मंत्री चम्पाई सोरेन, रांची के सांसद संजय सेठ, सिल्ली के विधायक सुदेश महतो एवं लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा उपस्थित रहेंगे. शिलान्यास कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे होगा.चोकाहातु का यह स्थल लगभग 2500 साल पुराना मुंडाओं का हड़गड़ी (ससनदिरी) स्थल है.
चोकाहातु के मेगालिथ साइट पर रिसर्च करनेवाले रिसर्चर शुभाशीष दास के अनुसार जिनके नाम पर रांची में पीपी कंपाउंड है, उन्होंने इस मेगालिथिक साइट को सबसे पहले देखा और इटी डाल्टन को इसकी जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें:रिम्स के सेंट्रल लैब में काम ठप, खत्म हो गया टेस्टिंग करने वाला केमिकल
कर्नल इटी डाल्टन ने इस मेगालिथिक साइट पर एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल में एक लेख लिखा था. 1873 में लिखे गए इस लेख में चोकाहातु मेगालिथिक साइट का क्षेत्रफल उन्होंने करीब सात एकड़ में फैला बताया था.
वहीं, इसमें 7300 पत्थर गड़े हुए बताए थे. झारखंड में इतने विस्तृत क्षेत्र में मेगालिथिक साइट कहीं नहीं है. यहां जो विशाल पत्थर रखे गए हैं वो अधिकांश लाइम स्टोन और ग्रेनाइट के हैं.
इसे भी पढ़ें:Happy Wedding Anniversary: आज है झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के शादी की सालगिरह, आप भी जानिए




