
Chatra: जिले के वशिष्टनगर थाना क्षेत्र से पिकअप वाहन लूट कांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी सदर थाना पुलिस ने शनिवार को शहर के कुरैशी मोहल्ला से की है. गिरफ्तार आरोपियों में रॉकी उर्फ आशीष हो रज्जा और फैयाज उर्फ बौना कुरैशी का नाम शामिल हैं.
उनकी गिरफ्तारी एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई है. सूचना के आलोक में एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें थाना प्रभारी लव कुमार, एसआई रामवृक्ष राम, दिनेश हेंब्रम, एएसआई शशि कांत ठाकुर के अलावे ससस्त्र और टाइगर बल शामिल थे.
इसे भी पढ़ें:तेल टैंकर से रिस रहा तेल भरने उमड़े लोग, धमाके के बाद लगी आग से 92 लोगों की मौत
मालूम हो कि पिकअप वैन की लूट कांड में शामिल 3 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. जबकि पिकअप भी बरामद चली गई थी. शेष बचे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
इनकी गिरफ्तारी में विशेष रुप से ईएसआई शशि कांत ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई. उक्त जानकारी एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी.
इसे भी पढ़ें:केंद्र की तरह पेट्रोल-डीजल में राहत दे झारखंड सरकार, JPSC रिजल्ट की हो जांच: दीपक प्रकाश




