National

नौ लोकसभा सीटों के लिए बीजद की पहली सूची में आठ नये चेहरे शामिल

Bhubaneswar : सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की ओर से राज्य में लोकसभा की नौ सीटों के लिए जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में सात मौजूदा सांसदों को जगह नहीं दी गयी है. राज्य में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव साथ-साथ होने हैं. यहां 11 अप्रैल से शुरू होकर चुनाव चार चरणों में संपन्न होंगे.

पार्टी अध्यक्ष एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यसभा के दो सांसदों और बीजद में हाल ही में शामिल हुए कांग्रेस के दो सदस्यों समेत आठ नये चेहरों को चुनावी मैदान में उतारने की सोमवार को घोषणा की.

इसे भी पढ़ें : रतन टाटा के खिलाफ दायर नुस्ली वाडिया की मानहानि याचिका की सुनवाई पर लगी रोक

बीजद ने कंधमाल की सांसद प्रत्यूषा राजेश्वरी सिंह को टिकट नहीं दी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के हेमनंदा बिसवाल की बेटी सुनीता को सुंदरगढ़ सीट से उतारा गया है. यह राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट है जिस पर भाजपा को 2014 में जीत मिली थी.

बीजद ने कंधमाल की सांसद प्रत्यूषा राजेश्वरी सिंह को टिकट नहीं दी है. उनके स्थान पर राज्यसभा सांसद अच्युत सामंत को चुना गया है.

इसे भी पढ़ें : राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए मनोहर पर्रिकर, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

विधानसभा चुनावों के लिए 147 में से 54 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

कोरापुट लोकसभा सीट के लिए पटनायक ने मौजूदा सांसद झिन्ना हिकाका के स्थान पर उनकी पत्नी कौशल्या को टिकट दी है.  पार्टी ने धर्मगढ़ से विधायक पुष्पेंद्र सिंह देव को कालाहांडी लोकसभा सीट के लिए नामित किया है. वह मौजूदा सांसद अर्क केशरी देव की जगह लेंगे.

पटनायक ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के साथ ही विधानसभा चुनावों के लिए 147 में से 54 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी की.

इसे भी पढ़ें : प्रमोद सावंत गोवा के अगले मुख्यमंत्री होंगे

Related Articles

Back to top button