JharkhandKoderma

आजसू की सभा 29 दिसंबर को

- आजसू पार्टी कोडरमा जिला के पदाधिकारियों की बैठक

Koderma: आजसू पार्टी कोडरमा जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों की बैठक रविवार को युवराज होटल कोडरमा में आयोजित की गई. बैठक में सर्वप्रथम अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया गया. मुख्य अतिथि और वक्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रस्तावित एजेंडे पर विस्तार से चर्चा किया. इसमें वर्तमान सरकार के विफलताओं को लेकर 29 दिसम्बर को विशाल सभा कराने का दिशानिर्देश दिया. इस सभा में प्रभारी स्वयं उपस्थित रहेंगे.

इस कार्यक्रम में स्थानीय मुद्दों को शामिल किया जाएगा. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार मेहता किया. मुख्य अतिथि के रूप में बड़कागांव विधानसभा प्रभारी सह केंद्रीय महासचिव श्री रोशन व नवमनोनीत कोडरमा प्रभारी रोशन लाल चौधरी उपस्थित हुए. विशिष्ट अतिथि के रूप में कोडरमा जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी प्रदीप कुमार मेहता, केन्द्रीय महासचिव

संतोष सहाय, जिला परिषद उपाध्यक्ष निर्मला देवी, केंद्रीय समिति सदस्य अजीत वर्णवाल सहित पार्टी के जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, प्रखण्ड सचिव उपस्थित हुए.

बैठक में मुख्य रूप से आगामी 29 दिसंबर को आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर कोडरमा जिला स्तरीय सभा बर्णवाल सेवासदन कोडरमा में आयोजित करने पर निर्णय लिया गया. बैठक में पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य शंकर साव, पप्पु खान वारसी, प्रकाश कुमार, विकास कुमार, मनोज यादव, उप प्रमुख वृजनंदन यादव, शंभू वर्णवाल, रोहित मेहता, सुनीता देवी, अमन कुमार, अंकित सिंह, अवनीश कुमार, संतोष प्रसाद, सहदेव यादव, किसान जिला अध्यक्ष अंबुज मोहन आदि मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button