
Ahmedabad : अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नेअपने संबोधन की शुरुआत नमस्ते कहकर की. ट्रंप ने कहा कि भारत आना एक गर्व की बात है, नरेंद्र मोदी एक चैंपियन हैं जो भारत को विकास की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने में कहा कि मैं और फर्स्ट लेडी 8000 मील का दौरा कर यहां पहुंचे हैं. अमेरिका हिंदुस्तान का दोस्त है, अमेरिका हिंदुस्तान का सम्मान करता है.
गुजरात: इवांका ट्रंप के साथ मोटेरा स्टेडियम में फोटो खिंचवाते लोग। pic.twitter.com/o8HJisO7Wj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2020
#NamsteTrump 🇮🇳
Motera stadium being flocked by thousands of Modi-Trump fans ahead of a grand India-US friendship show#TrumpIndiaVisit @realDonaldTrump pic.twitter.com/csB9yyfmdR
— #NamasteTrump (@NamasteTrump_in) February 24, 2020
इसे भी पढ़ें : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप साबरमती आश्रम पहुंचे, मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ समारोह में लेंगे हिस्सा
आज पीएम मोदी हिंदुस्तान के सबसे प्रमुख नेता हैं
इस क्रम में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पांच माह पूर्व अमेरिका ने पीएम मोदी का स्वागत किया था, आज हिंदुस्तान हमारा स्वागत कर रहा है जो हमारे लिए खुशी की बात है. आज हम दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारा स्वागत किया, आज से भारत हमारे लिए सबसे अहम दोस्त होगा. कहा कि पीएम मोदी ने अपने जिंदगी में काफी मेहनत की और चायवाले की तरह शुरुआत की, उन्होंने अपने पिता की चाय की दुकान पर काम किया.
पीएम मोदी को आज हर कोई प्यार करता है, लेकिन वो काफी टफ हैं. आज पीएम मोदी हिंदुस्तान के सबसे प्रमुख नेता है, पिछले साल 60 करोड़ से अधिक लोगों ने पीएम मोदी को वोट किया और सबसे बड़ी चुनावी जीत दर्ज करवाई.
पाकिस्तान पर भी अमेरिका ने दबाव बनाया है
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश इस्लामिक आतंकवाद का शिकार रहे हैं, जिसके खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी है. अमेरिका ने अपने एक्शन में ISIS को खत्म किया और अल बगदादी का खात्मा किया. डोनाल्ड ट्रंप बोले कि हम आतंक के खिलाफ कड़े एक्शन ले रहे हैं, पाकिस्तान पर भी अमेरिका ने दबाव बनाया है. पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेना होगा, हर देश को अपने सुरक्षित करने का अधिकार है.
डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान होली, दिवाली जैसे त्योहारों का जिक्र किया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में आज हिंदु, जैन, मुस्लिम, सिख समेत कई धर्मों के लोग रहते हैं, जहां दर्जनों भाषाएं बोली जाती हैं. फिर भी यहां देश में एक शक्ति की तरह लोग रहते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों ने वहां के विकास में बड़ा रोल निभाया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका में रहने वाले कई बिजनेसमैन गुजरात से आते हैं, ऐसे में अमेरिका के विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए हम सभी का शुक्रिया करते हैं.
इसे भी पढ़ें : ट्रंप के स्वागत के लिए अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी, नमस्ते ट्रंप में शामिल होंगे लाखों लोग
नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका दोस्ती के नारे लगवाये
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका दोस्ती के नारे लगवाये और नमस्ते ट्रंप की बात कही. पीएम मोदी ने यहां कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का पूरा परिवार अहमदाबाद आया और सीधा साबरमती आश्रम गया. पीएम मोदी ने कहा कि ये धरती गुजरात की है लेकिन आज पूरे भारत का नज़ारा दिख रहा है. अपने स्वागत भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अमेरिका-भारत के रिश्ते ऊंचाईयों को छू रहे हैं.
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साबरमती आश्रम से सीधे मोटेरा स्टेडियम पहुंचे. यहां पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे. यहां मौजूद एक लाख से अधिक की भीड़ ने डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत किया. लाखों की भीड़ देख अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप गदगद दिखे. डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप मोटेरा स्टेडियम पहुंची.
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साबरमती आश्रम पहुंचे थे. यहां अमेरिकी राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर सूत की माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. दोनों नेता जब यहां पहुंचे तो सूत का सरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप ने साबरमती आश्रम में चरखा भी चलाया. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उन्हें इस बारे में समझाया और सूत भी काटा.
इसे भी पढ़ें : #US_President डोनाल्ड ट्रम्प की यात्रा के लिए दिल्ली में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम, शार्प शूटर्स तैनात




