BiharNEWS

औरंगाबाद में ड्यूटी पर तैनात बीएमपी जवान को ट्रक ने रौंदा, मौत

Aurangabad: जिले के बारुण थाना क्षेत्र के सोन नदी केशव मोड़ के समीप चेक पोस्ट  पर देर रात ड्यूटी में तैनात एक बीएमपी के जवान को ट्रक ने रौंद दिया.  जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक जवान की पहचान नवादा जिले के श्रीदला थाना के लौन्द गांव निवासी 32 वर्षीय अजय कुमार के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि मृतक बीएमपी 6 के जवान थे और एक माह पूर्व ही बारुण में प्रतिनियुक्ति हुई थी. जवान की मौत के बाद बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन ने इनकी मौत को शहादत मानते हुए उसके अनुरूप सरकारी सुविधा देने की मांग की है. बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन औरंगाबाद शाखा के अध्यक्ष शैलेश कुमार यादव एवं सदस्य अभय पासवान ने बताया कि मृतक बीएमपी 6 मुजफ्फरपुर के जवान थे और मात्र दस वर्ष तक ही नौकरी किये थे. उन्होंने पब्लिक की सुरक्षा में अपना बलिदान दिया है. उन्होंने बताया कि एक ट्रक बीती रात गलत दिशा से प्रवेश करते हुए बैरियर तोड़कर आई और इन्हें रौंदते हुए निकल गयी जिससे घटनास्थल पर ही इनकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: चैत्र नवरात्र : ट्रेनों में उपवास रख कर सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी नवरात्र व्रत थाली

Related Articles

Back to top button