BiharCrime News

पटना में साइकिल सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत

Patna: एम्स के नजदीक ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल डाला. इस हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रक साइकिल सवार को लगभग 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार को एक व्यक्ति अपने साइकिल से नौबतपुर से पटना की तरफ जा रहा था. इसी क्रम में भूसौला दानापुर के नजदीक एक ट्रक से साइकिल की टक्कर हो गई . साइकिल सवार चपेट में आने से ट्रक में ही फंस गए. हड़बड़ाहट में भागने के चक्कर में ट्रक साइकिल सवार को घसीटते हुए एम्स तक ले गया. इस बीच लोगों के हो हल्ला करने और शोर मचाने के बाद ट्रक चालक एम्स के नजदीक ट्रक छोड़कर फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें :Ranchi : सीएम से मिलने पहुंचे आयुष डॉक्टर हुए निराश, कहा-हो रहा है सौतेला व्यवहार

वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए और नौबतपुर फुलवारी मुख्य मार्ग को एम्स के नजदीक पूरी तरह ठप कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. इस बीच सड़क जाम कर रहे और प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा इतना चरम पर रहा कि लोगों ने कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर डाला. स्थानीय विधायक गोपाल रविदास घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म करवाया. लगभग 5 घंटे सड़क जाम के बाद मुआवजा की घोषणा के बाद लोगों ने सड़क जाम खत्म किया.

विधायक रविदास ने बताया कि मृतक विजय कुमार रविदास (45 वर्ष) जो नौबतपुर के जीतू चक्कर का रहने वाला है. पटना में वह निर्माण मजदूर का काम किया करता था. उन्होंने बताया कि रविवार को काम के सिलसिले में वह नौबतपुर से पटना आ रहा था इसी क्रम में भूसौला दानापुर के नजदीक ट्रक की चपेट में आ गया. घटना के बाद विधायक ने पटना के जिलाधिकारी सहित अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand : राज्य कुश्ती संघ की 22वीं AGM की बैठक, बबलू को मिला सर्वश्रेष्ठ कोच का सम्मान

Related Articles

Back to top button