
Hyderabad: तेलंगाना में खम्मम जिले में टीआरएस नेता तम्मिनेनी कृष्णैया की सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी. घटना को उस समय अंजाम दिया गय जब वह झंडा फहरा कर घर लौट रहे थे. घटना से क्षेत्र से तनाव पैदा हो गया है. तनाव को देखते हुए पुलिस ने धारा 144 लगा दिया है.
बताया गया है कि तम्मिनेनी कृष्णैया राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे. जैसे ही वह तेलादरुपल्ली गांव में घुसे एक ऑटोरिक्शा में सवार होकर चार लोग आए. उन्होंने टीआरएस नेता पर हमला किया और उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए. पुलिस के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है. केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. इधर, हत्या से आक्रोशित लोग माकपा नेता तम्मिनेनी कोटेश्वर राव के घर के बाहर जमा हो गए. उन्होंने पथराव करना शुरू कर दिया, जिससे उनके घर को काफी नुकसान पहुंचा है. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमने भीड़ को तितर-बितर कर दिया है.




