Uncategorized

ऐसे जासूसी करता था पाकिस्तानी ‘गुटरगूं खान’

|| रॉ ने जारी की तस्वीरें ||
बीते सप्ताह भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तानी जासूस कबूतर को पकड़ने की घोषणा की थी। भारत की खुफिया एजेंसी रॉ ने दावा किया था कि इस कबूतर को पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी, आईएसआई ने विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया था। इसका मकसद था जासूसी अभियान के लिए भारतीय क्षेत्र में उड़ान भरना।

इस दावे को साबित करने के लिए रॉ ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं। वेबसाइट स्क्रॉलइन ने इन तस्वीरों को जारी करते हुए लिखा है कि तस्वीरों को रॉ के तोते ने कैद किया है। हालांकि तस्वीरें कैसे खीचीं गयी इसका जिक्र नहीं है। संभवत: तोते में मौजूद खुफिया कैमरे से जासूस कबूतर की तस्वीरें खीचीं गयी होंंगी। इन तस्वीरों में पाकिस्तानी कबूतर को विभिन्न खुफिया गतिविधियों में शामिल दिखाया गया है। रॉ प्रमुख रागर बिन्नी ने इस संबंध में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को जानकारी दी कि यह जासूसी कबूतर जिसका कोड नाम गुटरगूं खान दिया गया था, पिछले कई वर्षों से जासूसी अभियान में था, संभवत: दशकों से। वेबसाइट की खबर में कहा गया है कि जासूसी से संबंधित इस लेख को डाउनडॉटकाम ने पहले प्रकाशित किया है। बहरहाल, गुटरगूं खान पकड़ा गया और भारत सुरक्षित हैै।

आप भी देखिये उन तस्वीरों को जिसे जारी कर रॉ ने कबूतर के पाकिस्तानी एजेंट होने का दावा किया है :

साभार : स्क्रॉलइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button