Uncategorized

उपायुक्त ने की योजनाओं की समीक्षा

रांची : उपायुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिले में चल रहे विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी। इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को बताया गया कि भेजी गयी योजनाओं को स्वीकृति दे दी गई है। परंतु बरसात के मौसम के योजनाओं की सूची इसमें शामिल नहीं हैं।

उपायुक्त ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से कहा है कि 10 दिनों के अंदर नई योजना तैयार करें जिसमें वृक्षारोपण, बकरी पालन, सूअर पालन, मुर्गी पालन, गाय पालन, इन सभी योजनाओं को प्राथमिकता दें।

श्री कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्नी राष्ट्रीय सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्नी जीवन ज्योति बीमा योजना का व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार किया जाये। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इसका लाभ मिल सके इस बात का ध्यान रखना होगा। इन सभी योजनाओं से लोगों को जोड़ने व इसका लाभ लेने के लिए पंचायत के मुखिया एवं ग्राम सभा का सहयोग लेने की बात उन्होंने कही।

उपायुक्त के निर्देश पर बुलायी गयी समीक्षा बैठक में मनरेगा की योजनाओं की वित्तीय व भौतिक स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही मनरेगा में कितनी योजनाएं पूरी कर ली गयीं और कितनी योजनाएं चल रही हैं। वर्ष 2015-2016 में कितनी योजनाएं स्वीकृत की गयीं। इसकी समीक्षा की गयी।

इंदिरा आवास योजना की समीक्षा में निर्देश दिया गया कि जितने लोगों को इंदिरा आवास योजना प्राप्त हुआ उनमें कितनी योजना पूर्ण की गयीं तथा कितनी योजनाएं आवास सॉफ्ट में दर्ज हैं। उपायुक्त ने जानना चाहा कि मनरेगा मजदूरों के आधार नम्बर डी.बी.टी. के साथ जोड़ा गया है या नहीं, तथा शेष लोगों का अतिशीघ्र जोड़ने का निर्देश दिया। जिससे पैसे सीधे उनके खाते में जाएं। श्रमिकों के मजदूरी भुगतान एवं सामग्री भुगतान के अनुपात की भी समीक्षा की।

इस बैठक में डीआरडीए निदेशक रामलखन गुप्ता सहित सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button