JharkhandRanchi

तपकारा गोलीकांड के शहीदो को दी गयी श्रद्धांजलि

Khunti: तपकारा गोली कांड की बरसी पर शहीदों की याद में कोयलकारो जन संगठन की ओर से मौन जुलूस और श्रद्धांजलि सभा का अयोजन शहीद स्थल पर किया गया. तपकरा गोलीकांड की टीस आज भी ग्रामीणों के जहन में है. दो फरवरी के 2001 को कोयलकारो जनसंगठन की ओर से विस्थापन के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हजारों लोगों पर पुलिस ने गोलियां चलायीं. इसका शिकार आंदोलनकरी हुए थे. गोलिकांड में शहीद हुए लोगो की याद एवं विस्थापन के खिलाफ सर्षष जारी रखने का संकल्प के साथ कोयलकारो  जनसंगठन की ओर से 2 फरवरी को हर वर्ष संकल्प सभा का अयोजन किया जाता है.

संघर्ष जारी रहेगा ः दयामनी बरला 

तपकारा बाजार टाड में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए दयामनी बरला ने कहा विस्थापन के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा. सरकार की नीतियों के कारण आज आदिवासी समाज के समक्ष विस्थापन का बड़ा संकट सामने खड़ा है. सरकारी नीतियों के कारण भूमिपुत्रों का अस्तिव समाप्त करने का प्रयास हो रहा है. लैंड बैंक, भू अर्जन कानून, धर्म विधेयक लाकर आदिवासी समाज को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. जिसके खिलाफ हमें मिलजुल के संघर्ष करना होगा.

नहीं बनने देंगे बांध ः विजय गुड़िया 

सभा को संबोधित करते हुए विजय गुड़िया ने कहा हम अपने शहीदों की याद में आज सभा कर रहे हैं. किसी भी कीमत पर कोयलकारो बांध नहीं बनने नहीं दिया जायेगा. समाज को तोड़ने के लिए सरकार की नीतियों का भी विरोध किया जायेगा. लैंड बैंक में चर्चित सरना, मसना,चर्च, आम रास्ता शामिल कर झारखंडी समाज के विरोध में सरकार की ओर से सजिश जारी है. इसे हमें बेनकब करना होगा. सभा की अध्यक्षता कोयलकारो जनसंगठन अध्यक्ष पडहा राजा हाबिल गूडिया ने की. सभा को दुर्गावती ओडेया, सुनिल मिंज, थेयोदर किडो, रतन तिर्की, स्टेन स्वामी, समीर डांग, सिरिल होरो ने भी संबोधित किया. सभा का संचालन रंजन तोपनो ने किया.

इसे भी पढ़ेंः मनरेगा कानून के 13 सालः राज्यभर में मजदूरों का प्रदर्शन, रैलियां और सम्मेलन

Related Articles

Back to top button