
Ranchi/Gandhinagar: ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज (AICS) बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022- 2023 में 55 प्लस आयु वर्ग के एकल स्पर्धा में झारखंड टीम की ओर से संजय कुमार शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास में अपना नाम दर्ज किया है. AICS के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब झारखंड राज्य को कोई भी पदक प्राप्त हुआ हो. तीसरे स्थान के लिए हुए सोमवार को हुए मैच में संजय कुमार शर्मा ने बिहार राज्य के नीरज कुमार को 21- 08 और 21-07 से सीधे गेमों में हराया. इससे पहले संजय ने लगातार 4 सिंगल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल मुकाबले के लिए अपनी जगह बनाई थी. सेमीफाइनल में हारने के बाद उन्होंने तृतीय स्थान के लिए हुए मैच में नीरज को हरा कर कांस्य पदक प्राप्त किया है. वे अभी वर्तमान में सहायक शोध पदाधिकारी, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, धनबाद में अपनी सेवा दे रहे हैं. इसके अलावा 55 प्लस इवेंट के सेमी फाइनल में टीम डबल्स पहुंच गयी थी. पर इसमें शंकर राम और संजय कुमार शर्मा की जोड़ी विपक्षी टीम से हार गयी.




