
Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास नशे में धुत होकर चला रहे ड्राइवर ने तीन लोगों को कुचल दिया. जिसमें एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : मेडिकल कॉलेज फ्रेशर्स पार्टी बनी COVID ‘सुपरस्प्रेडर’, एक दिन में तिगुने हुए मरीज
मृतका का नाम पचिया देवी है. घायल और मृतका जोरार के रहने वाले हैं. सभी लोगों को कुचलने के बाद ड्राइवर भागने की फिराक में था लेकिन कार एक बिजली के खंभे से टकरा गयी और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने नशे में धुत ड्राइवर की जमकर धुनाई की और उसके बाद नामकुम थाना पुलिस को सौंप दिया. नशे में धुत ड्राइवर का नाम मनोरंजन है और वह शॉपिंग के लिए गर्लफ्रेंड के साथ रांची आया था शॉपिंग करने के बाद वह अपने घर सिल्ली लौट रहा था.
गर्लफ्रेंड कार की हाई स्पीड देखना चाहती थी
गिरफ्तार मनोरंजन कुमार साहू ने बताया कि गर्लफ्रेंड कार की हाई स्पीड देखना चाह रही थी. गर्लफ्रेंड की चाहत को पूरा करने में यह हादसा हो गया. पुलिस के समक्ष मनोरंजन कुमार साहू ने बताया कि सिल्ली जाने के पहले वह रांची में दोनों मिलकर शराब का सेवन किया था. शराब की अधिक सेवन करने की वजह से वह अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद यह हादसा हुआ. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गिरफ्तार मनोरंजन कुमार साहू से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और इस मामले की तहकीकात कर रही है.
इसे भी पढ़ें : तमाड़: ड्यूटी करने जा रहे खलासी और ड्राइवर को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत




