
Hazaribagh: पुलिस को खुली चुनौती दे रहे चोर पहले घरों को निशाना बना रहे थे लेकिन अब भगवान के मंदिर को भी नहीं बख्स रहे हैं. बीते रात्रि चोरों ने नरसिंह मंदिर में रखे दानपेटी को तोड़कर नगद करीब 50 हजार रुपया ले उड़े. नरसिंह मंदिर में दान व चढ़ावे का पैसा था.
सीसीटीवी को भी किया क्षतिग्रस्तः
इतना ही नहीं चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी के तार को काटकर आराम से चोरी की.घटना कटकमदाग थाना क्षेत्र की है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें: क्या सरकार से भिड़ने के मूड में छोटी चिड़िया, ट्विटर, इंडिया चीफ के ट्वीट का क्या है मायने

कटकमदाग थाना को दिए आवेदन में मंदिर के सचिव अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि सुबह पूजा प्रभारी उपेंद्र मिश्रा ने उन्हें फोन पर जानकारी दी कि मुख्य द्वार का ताला चोरों ने तोड़कर मंदिर के अंदर रखे मतपेटी को तोड़ा गया है. चोरी की सूचना पर सचिव अजय कुमार मिश्रा और कोषाध्यक्ष अनुराग मिश्र और विकास सिंह के साथ मौके पर पहुंचे. मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी और फिर जांच में करीब 50 से 60 हजार रुपए चोरी होने की बात सामने आयी.
इसे भी पढ़ें: मुखिया के भाई परमेश्वर पर जानलेवा हमला, 2 लाख रुपये भी छीन कर भाग गए उचक्के




