ChaibasaJharkhand

Chaibasa : आदिवासी कुड़मि समाज ने किया जिला समिति का विस्तारीकरण

Chaibasa : आदिवासी कुड़मि समाज जिला समिति पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष डॉक्टर महतो की अध्यक्षता में चक्रधरपुर स्थित शहीद निर्मल महतो भवन, राखा में रविवार को जिला समिति का विस्तारीकरण को लेकर एक बैठक किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से जिला सचिव शशिभूषण महतो को उसके निष्क्रिय होने के कारण संगठन ने पदमुक्त करके जिला सचिव के रूप में रमेश चंद्र महतो को नियुक्त किया साथ ही जिला प्रवक्ता के रूप में आकाश महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो, संगठन सचिव कार्तिक चंद्र महतो एवं नागेश्वर महतो, मुख्य संरक्षक ओमप्रकाश महतो, जिला संरक्षक नरेंद्र महतो को नियुक्त किया गया. बैठक में मुख्य रूप से संजीव महतो, रत्नाकर महतो, बसंत महतो, शुभम महतो, रवि महतो, नकुल महतो, कुलदीप महतो, खगेश्वर महतो, डॉक्टर महतो, दिनेश महतो, महेंद्र महतो, योगेन महतो उमेश महतो आदि मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button