
New Delhi: देश में विधानसभा व पंचायत चुनाव निपटने के साथ ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने बढ़ना शुरू कर दिया है. लगातर चौथे दिन पेट्रोल व डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 25 से 28 पैसे, तो डीजल की कीमत में 30 से 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.
माना जा रहा है कि देश में चुनाव की वजह से 66 दिनों तक पेट्रोल व डीजल की कीमतों में स्थिरता रही. चुनाव निपटते ही कीमत में वृद्धि शुरू हो गई है. कुछ शहरों पेट्रोल की कीमत 100 के पार पहुंच चुकी है. राजस्थान के श्रीगंगानगर में 101.43 व मध्यप्रदेश के अनूपनगर में 101.15 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत पहुंच चुकी है.




