Ranchi

खूंटी जिला में ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्क 2021 तक होगा पूरा, मुख्यालय से है बजट स्वीकृति का इंतजार

Ranchi:  खूंटी जिले में बन रहा सेंट्रल ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्क 2021 में बन कर तैयार होगा. इसके पहले तक जिला में ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्क नहीं था. सरकार की ओर से ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्क मई 2021 तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है. लेकिन जेबीवीएनएल विद्युत आपूर्ति क्षेत्र की मानें, तो इसे अप्रैल तक पूरा कर लिया जायेगा.

ऊर्जा विभाग ने इसके लिये खूंटी जिला के चिरूहातू में जमीन चिन्हित की है. हालांकि अभी सिविल वर्क शुरू नहीं किया गया है. एसओआर में सस्पेंस के कारण जेबीवीएनएल मुख्यालय ने इसका बजट तय नहीं किया था. हालांकि सरकार की ओर से यह निर्देश दिये जाने के बाद कि पुराने एसओआर दर पर ही टेंडर तय होंगे.

इसे भी पढ़ेंः शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत में सुधार नहीं, रिम्स से मेडिका होंगे शिफ्ट

जेबीवीएनएल रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र ने मुख्यालय को सिविल वर्क के लिये बजट प्रस्ताव भेजा है. जिसकी सहमति मिलते ही आगे की प्रक्रिया की जायेगी. जेबीवीएनएल के रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि चिन्हित जमीन है. सिविल वर्क के बाद यहां मशीनरी काम पूरा किया जायेगा. हालांकि इसमें अभी समय लगेगा.

दस दिनों में बजट स्वीकृति की संभावना

जेबीवीएनएल विद्युत आपूर्ति क्षेत्र की मानें तो कुछ दिनों पहले ही बजट मुख्यालय में भेजा गया है. संभावना है कि दस दिनों में बजट स्वीकृत हो जायेगी. जिसके बाद काम शुरू किया जायेगा. महाप्रबंधक सजंय कुमार ने बताया कि सेंटर में सिर्फ ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग का काम किया जायेगा. यहां इसे स्टोर नहीं किया जायेगा. वहीं जानकारी मिली की यहां 25 केवीए, 50 केवीए, 100 केवीए और 200 केवीए के ट्रांसफॉर्मर रिपेयर किये जायेंगे.

खूंटी जिला में खराब होने वाले ट्रांसफॉर्मर भी यहां रिपेयर किये जायेंगे. बता दें क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर लोगों को लंबे समय तक इसके ठीक होने का इंतजार करना पड़ता था. इस विधानसभा सत्र के दौरान भी क्षेत्र की बिजली समस्या को रखा गया. जिसके दौरान यह जानकारी दी गयी थी. खूंटी जिला रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के अंतर्गत आता है. जिसमें अन्य जिलें भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ेंः जम्मूः पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद,एक घायल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button