JharkhandRanchi

बिजली बिल पेमेंट के लिए घबरायें नहीं : Ezy bill एप्प से खुद करें मीटर रीडिंग, फिर ईजी बिजली एप्प से करें पेमेंट

  • जागरूकता के अभाव में उपभोक्ता नहीं कर पा रहे बिजली बिल पेमेंट
  • अब मोबाइल फोन के जरिये आसानी से होगी मीटर रीडिंग
  • जेबीवीएनएल के Ezy bill एप्प से हर महीने की 20 से 28 तारीख के बीच होगी मीटर रीडिंग

Chhaya

Ranchi :  झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से सेल्फ बिलिंग एप्प तैयार किया गया है. लेकिन वितरण निगम के कुछ उपभोक्ता जानकारी के अभाव में इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि ऊर्जा विभाग और जेबीवीएनएल की ओर से इस संबंध में कोई विशेष जानकारी अपने उपभोक्ताओं को नहीं दी गयी. ऐसे में उपभोक्ताओं को इस एप्प और इसके ऑथेंटिक होने को लेकर दुविधा है.

स्पष्ट है कि जेबीवीएनएल की ओर से एक एप्प मीटर रीडिंग के लिए बनायी गयी है, जो अप्रैल माह मे तैयार हुई. इस एप्प का नाम ईजी बिल है. वहीं पहले से ईजी बिजली एप्प जेबीवीएनएल की ओर से संचालित है, जिसके जरिये उपभोक्ता बिल भुगतान कर सकते हैं. इसके साथ ही नये कनेक्शन के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं. लेकिन ईजी बिजली एप्प से मीटर रीडिंग नहीं हो सकता.

दोनों ही एप जेबीवीएनएल के आधिकारिक साइट या गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. बता दें कि जेबीवीएनएल के एक्सपर्टस ने खुद मीटर रीडिंग एप तैयार किया है. जो ऑथेंटिक है.

इसे भी पढ़ें – हम मूर्ख हैं! हमने 539 में से 233 अपराधियों, गुंडों, रेपिस्टों को चुना, अब उनसे मजदूरों के लिए करूणा, संवेदना की उम्मीद कर रहे हैं

20 से 28 तक ही हो सकती है मीटर रीडिंग

जेबीवीएनएल की ओर से बनाये गये मीटर रीडिंग एप से उपभोक्ता हर महीने की 20 से 28 तारीख तक मीटर रीड कर सकते हैं. इस दौरान ही एप्प से बिल डिजिटल फॉर्म में जेनरेट होता है. मीटर रीडिंग के बाद उपभोक्ता जेबीवीएनएल के ईजी बिजली एप्प या अन्य डिजीटल माध्यम से भुगतान कर सकते हैं. लॉकडाउन के कारण जेबीवीएनएल को बिलिंग में सबसे अधिक समस्या हुई.

फरवरी से मार्च तक में बिलिंग कलेक्शन में काफी नुकसान देखा गया. हालांकि अप्रैल में स्थिति में सुधार देखा गया. इसके मद्देनजर जेबीवीएनएल ने सेल्फ बिलिंग एप्प तैयार करने की सोची.  इस एप्प की खासियत है कि जेबीवीएनएल के टेक्निकल एक्सपर्टस ने इसे खुद डिजाइन किया है. जिसकी लागत शून्य है.

इसे भी पढ़ें – #Delhi HC का केजरीवाल सरकार को निर्देशः पैदल ना जाये प्रवासी मजदूर, शराब पर विशेष कोरोना शुल्क वसूलने पर भी मांगा जवाब

कैसे करें मीटर रीडिंग एप का इस्तेमाल  

जेबीवीएनएल की ओर से बनाये गये इस एप्प से उपभोक्ता खुद ही मीटर रिडिंग कर सकते हैं. गूगल प्ले स्टोर से EZy Bill नाम के एप्प डाउनलोड करने के बाद उपभोक्ता कंज्यूमर नंबर से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

मोबाइल कैमरा के जरिये मीटर रीडिंग के बाद सर्वर के जरिये बिल जेनरेट होगा. एक्सपर्ट्स ने बताया कि मात्र सात दिनों में एप्प तैयार किया गया है. ऐसे में इसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है. ताकि भविष्य में भी इसका इस्तेमाल किया जाये.

बिलिंग अन्य माध्यमों से किया जायेगा

भले ही इस एप्प के बनने के बाद, इससे मीटर रीडिंग आसान हो जायेगा. मीटर रीडिंग के बाद बिलिंग जेबीवीएनएल को अन्य डिजिटल माध्यमों से ही की जायेगी. जिसमें इजी बिजली एप्प, भीम एप्प, पे फोन, अमेजन पे, गूगल पे आदि से.

कोरोना महामारी के कारण उर्जा मित्र मीटर रीडिंग नहीं कर पा रहे हैं. जिससे जेबीवीएनएल को राजस्व में नुकसान हो रहा है. मार्च की बात करें तो बिलिंग से कुल 46 लाख 460 रूपये का लक्ष्य रखा गया. लेकिन वसूली मात्र 22 लाख 666 रूपये ही हो पायी.

इसे भी पढ़ें –20 लाख करोड़ के राहत पैकेज में पुरानी योजना को शामिल कर ठगा जा रहा लोगों को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button