
Gumla : सदर थाना गुमला में पदस्थापित प्रशिक्षु दरोगा अनिल सिंह मुंडा ने रविवार की शाम में 5 बजे करीब थाना परिसर स्थित आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. प्रशिक्षु दरोगा मूल रूप से सिल्ली का रहने वाला था. आनन-फानन में पुलिस के जवानों ने अनिल मुंडा को इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रशिक्षु दरोगा अनिल सिंह मुंडा ने किस वजह से आत्महत्या की, उसका खुलासा नहीं हो पाया है.
इसे भी पढ़ें : पिछली बार नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ा था चुनाव, इसबार रांची लोकसभा से चुनावी मैदान में
तीन माह पूर्व लोहरदगा से गुमला हुआ था ट्रांसफर
मिली जानकारी के अनुसार करीब तीन माह पूर्व लोहरदगा जिला से उसका ट्रांसफर गुमला हुआ था. कुछ समय तक डुमरी थाना में कार्यरत होने के पश्चात करीब 3 माह से गुमला थाना में प्रशिक्षु दरोगा के रूप में कार्यरत थे. करीब 3 बजे लंच ब्रेक में वह अपने आवास गया था. जहां साथियों के साथ काफी देर तक रहा. इसके बाद जब वह अकेला था, तब उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मृतक दरोगा के मोबाइल व आवश्यक सामानों को जब्त कर लिया है.
इसे भी पढ़ें :झरिया विधायक संजीव सिंह के छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम धनबाद लोकसभा से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
पुलिस कर रही है मामले की जांच
एसडीपीओ नागेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि घटना के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें : धनबाद डीसी की वजह से स्कूल पर नहीं हो पा रही RTE उल्लंघन की कार्रवाई




