Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

भाजपा नेताओं की जासूसी के आरोप में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ केस दर्ज करेगी सीबीआई

New Delhi: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ भाजपा नेताओं की जासूसी के आरोप में सीबीआई केस दर्ज करेगी. केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने इसकी अनुमति दे दी है. इससे पहले सीबीआई की जांच में केजरीवाल सरकार पर भाजपा नेताओं की जासूसी करने के आरोप लगे हैं.

एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट में जासूसी का आरोप लगा था. जिसके बाद सीबीआई जांच की गई थी. जिसमें आरोपों को सही पाया गया. बताया गया है कि केजरीवाल सरकार ने 2015 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद फीडबैक यूनिट  बनाई. इसका काम विभागों, संस्थानों, स्वतंत्र संस्थानों की निगरानी करना था और यहां के कामकाज पर प्रभावी फीडबैक देना था, ताकि इस आधार पर जरूरी सुधारों का एक्शन लिया जा सके. इस यूनिट के माध्यम से नेताओं व अधिकारियों की जासूसी की गई थी.

Related Articles

Back to top button