Lead NewsNationalNEWS

Tokyo Olimpics: तीरंदाजी में जीत के साथ शुरुआत, टेबल टेनिस में शरत कमल अगले दौर में

New Delhi: टोक्यो ओलंपिक का चौथा दिन भारतीयों के लिये खास है. भारतीय तीरंदाजी टीम ने जीत के साथ दिन की शुरुआत की है. अतनुदास, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव की टीम ने कजाखस्तान को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. इधर, फेंसिंग में सीए भवानी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंदी को हराया. इसके साथ ही पुरुषों की टेबल टेनिस स्पर्धा के एकल मुकाबले में शरत कमल ने जीत हासिल कर तीसरे दौर में जगह बना ली है. आज  मनिका बत्रा, सुमित नागल और अंगद वीर सिंह बाजवा के अलावा कई भारतीय एथलीट अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक के लिए जोर लगाएंगे.

 

महिलाओं की फेंसिंग की व्यक्तिगत स्पर्धा में भवानी ने ट्यूनीशिया की बेन अजीजी नादिया को मात दी. भारतीय तीरंदाजी टीम ने आज जीत के साथ शुरुआत की. अतनु दास, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव की टीम ने कजाखस्तान को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला कोरिया से होगा.

तलवारबाजी में सीए भवानी की हार

पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली भारतीय तलवारबाज सीए भवानी को अगले दौर में हार का सामना करना पड़ा। भवानी को दुनिया की नंबर 4 फ्रांस की मानोन ब्रूनेट ने शिकस्त दी. इस हार के बाद टोक्यो ओलंपिक में सीए भवानी का सफर थम गया.

Related Articles

Back to top button