News Wing Sahebganj 15 October: साहिबगंज के बरहरवा प्रखंड में राज्य संपोषित तीन सड़क का शिलान्यास राजमहल के लोकसभा सांसद विजय हांसदा और विधायक आलमगीर आलम ने किया. जिन तीन सड़कों का शिलान्यास हुआ है उसमें सातगाछी प्रोजेक्ट रोड से एनएच 80 चंडीपुर तक, इस्लामपुर सरकारी पोखर होते हुए गुमानी नदी तक और पलासबोना पीडब्ल्यूडी रोड से एमजीआर रेल लाइन तक बनने वाले सड़क शामिल हैं. इन सभी सड़क का निर्माण लगभग 6 करोड़ की लागत से किया जाएगा.
इस मौके पर सांसद विजय हांसदा ने कहा कि इन सड़कों के बनने से न सिर्फ आवागमन सुगम हो जायेगा, बल्कि गांव के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत होने का मौका मिलेगा. समय पर निर्माण कार्य पूरा हो इशके लिए उन्होंने विभागीय इंजीनियरों को सहयोग करने तथा प्राक्कलन के मुताबिक काम पर नजर रखने की अपील की. मौके पर सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुफक्कर हुसैन मौजूद थे.




