Uncategorized

साहिबगंजः राज्यस्तरीय बॉलीवॉल टूर्नामेंट का आयोजन, 16 टीमें ले रही हिस्सा

News Wing Sahebganj, 15 October: साहिबगंज के बोरियो-जागृति युवा क्लब पथरा के तत्वावधान में रविवार को राज्यस्तरीय डे नाइट बॉलीवॉल टूर्नामेंट का आयोजन पथरा मैदान में किया गया. टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष रेणुका मुर्मू एवं बोरियो थाना प्रभारी सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन मैच धनबाद एवं बरहरवा के बीच खेला गया, जिसमें धनबाद की टीम 2-0  से विजयी हुई. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया.

टूर्नामेंट का आयोजन एनटीपीसी पथरा के सौजन्य से सम्पन्न हुआ. मैच में उद्घोषक के रूप में अनिल टुडू एवं इक्तियाज अंसारी मौजूद थे. स्कोरर का कार्य विजय यादव एवं अंपायर की भूमिका रजनी साह ने दा किया. इस मौके पर भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष जयकांत भगत, जिप सदस्य वरण किस्कू समिति के अध्यक्ष रजनी कुमार साह, उपाध्यक्ष हरिओम साह, सचिव विभाषण कुमार साह के अलावा जितेन साह,बिरजू साह,मनोज साह,शिवशंकर साह,विक्रम सिंह,रंजन साह,धमेंद्र साह,अमर रक्षित,नीपू दत्ता,सुनील साह समेत कई लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button