Corona_UpdatesDhanbadJharkhand

मास्क-अप कैंपेन में सख्ती बढ़ी, कैंप लाये जा रहे लोगों के लिए खाने पीने की व्यवस्था नहीं

Dhanbad: कोरोना को लेकर जागरूक करने के लिए जिले में लगातार मास्क-अप कैंपेन चलाया जा रहा है. इस अभियान को लेकर तीन अलग-अलग उड़न दस्ते बनाए गए हैं.

जो बसों से भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमणशील होकर बिना मास्क लगाए घूमने वालों गोविंदपुर जैप 3 ले जाती है. कैंप में सभी की कोरोना जांच की जाती है.

इसे भी पढ़ें :JHARKHAND NEWS: जेबीवीएनएल ने पुराने बिलिंग एजेंसियों को बदला, अब नये एजेंसियां देखेंगी काम

उन्हें वीडियो ऑडियो के माध्यम से कोरोना के प्रति जागरूक किया जाता है .सुबह 8 बजे से शाम के 4 बजे तक कैंप में रखने के बाद सभी को बांड भरवाकर छोड़ दिया जाता है.

सोमवार को भी तीन बसों से करीब 70 लोगों को कैंप ले जाया गया था. कैंप में लाये गए लोगों के लिए पानी, भोजन की समुचित व्यवस्था के अभाव में लोगो मे जिला प्रशासन के प्रति रोष भी देखा गया. जबकि उपायुक्त के द्वारा पूर्व मंे ही घोषणा की गई थी कि कैंप में पानी और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था मिलेगी.

इसे भी पढ़ें :कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने को लेकर एसडीओ ने सील किया क्लीनिक 

Related Articles

Back to top button