
Chatra : कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन करने के मामले में डॉक्टर शफीक आलम की क्लीनिक को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है. नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने डॉक्टर शफीक आलम की क्लीनिक की.
जहां उन्होंने पाया की कोरोना के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है. जिसके बाद इसकी सूचना चतरा एसडीएम मोहम्मद मुमताज अंसारी को दी गयी.
प्राप्त सूचना के बाद एसडीएम ने क्लीनिक का मुआयना कर क्लीनिक को अगले आदेश तक सील कर दिया. मौके पर सदर अंचल अधिकारी भागीरथ महतो, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लव कुमार भी दलबल के साथ मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें :JHARKHAND NEWS: जेबीवीएनएल ने पुराने बिलिंग एजेंसियों को बदला, अब नये एजेंसियां देखेंगी काम




