Uncategorized

जम्मू : राजौरी में सांप्रदायिक तनाव के बाद कर्फ्यू

जम्मू : जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी कस्बे में सांप्रदायिक तनाव के बाद मंगलवार अपराह्न् अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जम्मू में आईएएनएस से कहा, “कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजौरी कस्बे में अपराह्न् अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है।”

दरअसल, ईद के दिन एक दक्षिणपंथी हिंदू पार्टी के कुछ सदस्यों ने एक झंडा जला दिया था, जिसे उन्होंने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का बताया था। उसके बाद से ही तनाव पनप रहा था।

मुसलमानों ने कहा था कि झंडे पर पवित्र लिखावट थी, जिसे जलाना उसे अपवित्र करना था। लिहाजा मुसलमानों ने इसके विरोध में मंगलवार को कस्बे में बंद का आयोजन किया था।

दोनों समुदायों के बीच टकराव की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया और पुलिस व सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button