HazaribaghJharkhand

पूर्व सांसद भुनेश्‍वर मेहता के घर घुस कर मारपीट और चोरी करनेवाले तीन गिरफ्तार

Hazaribagh : हज़ारीबाग के पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता के पगमिल रोड स्थित घर में घुस कर उनकी पत्नी और परिजनों के साथ जानलेवा हमला करनेवाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अपराधियों ने घर में रखे 10 हज़ार नगदी सहित जेवरात लेकर फरार हो गए थे. जिसमें एक को सांसद की पत्‍नी ने धरदोबोचा था.

बम लगने की बात कह कर घुसे थे घर में

गिरफ्तार तीनों युवक पूर्व सांसद की पत्‍नी से घर में बम लगे होने की बात कह कर घर में घुसे थे. घर में घुस ने बाद तीन अपराधियों ने लूटपाट की थी. गिरफ्तार अपराधी उन्नी उर्फ मंगला के निशानदेही पर लोहसिंघना पुलिस ने दो अन्य अपराधी आमो उर्फ छोटका एवं शहनवाज को गिरफ्तार किया. सभी अपराधियों की उम्र 18 वर्ष से कम बताई जा रही है. पुलिस ने इनके पास से लूट के दो हजार और सोने की अंगूठी को बरामद किया है. पुलिस ने अब तक गिरफ्तार अपराधियों को सामने नहीं लाया है.

Related Articles

Back to top button