
THIRUVANANTHAPURAM : केरल की माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार ने नयी मसौदा स्वास्थ्य नीति पेश की है, जिसमें स्कूलों में बच्चों के प्रवेश के लिए टीकाकरण का प्रमाणपत्र देना अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव है. उच्च प्राथमिक स्तर से स्कूल में नैपकिन वेडिंग मशीनें और सैनेटरी निष्तारण सुविधाएं लगाना भी अनिवार्य होगा. विस्तृत नीति में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कुछ प्रस्ताव दिये गये हैं.
इसे भी पढ़ें – डीजीपी साहेब देखिए, आपकी तरह आपके जवान भी गले में सांप लटका कर कानून तोड़ने लगे हैं…
टीकाकरण का हो रहा है विरेाध
टीकाकरण को लेकर प्रस्ताव ऐसे समय सामने आया है जब हालिया राज्यव्यापी अभियान का कुछ धड़ों द्वारा कड़ा विरोध हुआ था. विरोध की ताजा घटनाएं खसरा टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर हुई हैं जिसका उद्देश्य कुछ जिलों खासकर मुस्लिम बहुत मलप्पुरम में दो प्रमुख बीमारियों से बच्चों को बचाना है. नयी नीति का मसौदा योजना बोर्ड के सदस्य और केरल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डाक्टर बी इकबाल की नेतृत्व वाली 17 सदस्यीय समिति द्वारा तैयार किया गया है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




