Uncategorized

मुंबई की लोकल ट्रेन में टीवी पत्रकार पर हमला, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

Mumbai: लोकल ट्रेन के भीतर सुबह करीब आठ यात्रियों ने एक वरिष्ठ टीवी पत्रकार पर कथित रूप से हमला किया. यह हमला पश्चिम रेलवे लाइन पर मुंबई के एक लोकल ट्रेन में हुआ. रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हिंदी समाचार चैनल में काम करने वाले सुधीर शुक्ला हमले में घायल हो गये. घटना मीरा रोड और अंधेरी रेलव स्टेशनों के बीच हुई की है.

इसे भी पढ़ेंः फडणवीस सरकार देश को देगी पहले विमान कारखाना का तोहफा

यात्रियों के एक समूह ने शुक्ला को अंधेरी जाने वाली ट्रेन में चढ़ने से रोका था

राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के वरिष्ठ अधकारी ने कहा, ‘‘लोकल ट्रेन के फुट-बोर्ड पर खड़े यात्रियों के एक समूह ने यह कहते हुए शुक्ला को अंधेरी जाने वाली ट्रेन में चढ़ने से रोका कि अंदर जगह नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि शुक्ला ट्रेन में चढ़ गए जिसके बाद उनके और उन यात्रियों के बीच बहस शुरू हो गयी.’’

इसे भी पढ़ेंः अब नहीं ली जायेंगी तटरक्षक जहाज ‘वज्र’ की सेवाएं, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

शुक्ला के ट्रेन में चढ़ने के बाद समूह ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद समूह ने उन्हें पीटना शरू कर दिया और जब शुक्ला ने उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश की, तो उनका फोन भी छीन लिया. हमले में घायल हुए टीवी पत्रकार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

इसे भी पढ़ेंः अभिनेत्री प्रिया वारियर और निदेशक के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर उच्चतम न्यायालय ने लगायी रोक

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

पश्चिम रेलवे जीआरपी के पुलिस उपायुक्त पुरूषोत्तम कराड ने कहा, ‘‘उनका इलाज पूरा होने के बाद हम आरोपियों की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू करेंगे और उनके खिलाफ बेहद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.’’ उन्होंने बताया कि अंधेरी में जीआरपी इकाई में इस सिलसिले में मामला दर्ज किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः केंद्र सरकार नहीं चाहती कि “विशेष जांच दल” से हो 11,400 करोड़ के पीएनबी घोटाला की जांच

मुंबई प्रेस क्लब ने की हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

मुंबई प्रेस क्लब ने घटना की निंदा करते हुए एक बयान में कहा कि उसने सरकार एवं पुलिस प्राधिकरण को सूचित कर दिया है और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है. प्रेस क्लब ने कहा, ‘‘ये यात्री व्यस्त समय में दूसरे यात्रियों को ट्रेन में सफर करने से रोकने के लिए कुख्यात हैं. बार बार घटनाएं होने के बावजूद पुलिस हिंसा पर रोक लगाने में नाकाम रही है.’’  मुंबई क्राइम रिपोर्टर्स एसोसियेशन ने भी घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button