Dharm-JyotishJharkhandKoderma

डोमचांच में श्री परमहंस बाबा के तीन दिवसीय समाधि पर्व का  शुभारंभ आज

6 नवम्बर को बाबा की समाधि पर चादरपोशी तथा 7 नवम्बर को समापन समारोह होगा.

Koderma : डोमचांच नगर पंचायत के कालीमंडा स्थित श्री परमहंस बाबा समाधि पर  5 नवम्बर से सब-सत् का दिव्य मंत्र फूंकने वाले महासंत श्री परमहंस बाबा का 60 वां समाधि पर्व हवन तथा महाआरती से शुरू होगा. 6 नवम्बर को बाबा की समाधि पर चादरपोशी तथा 7 नवम्बर को समापन समारोह होगा.

समाधि सेवक उमानाथेंद्र गुरु ने बताया कि इस वर्ष समाधि पर्व कोविड-19 का प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए मनाया जाएगा. सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का प्रयोग अनिवार्य होंगे. इधर समाधि पर्व को लेकर कालीमंडा स्थित धर्मशाला में रंग-रोगन एवं सफाई के साथ साथ अन्य सभी कार्य पूरा कर लिया गया हैं.

इसे भी पढ़ें : सीएनआइ-छोटानागपुर डायसिस विवाद : बिशप के निर्णय को पलटा पादरियों ने, कहा- मेल मिलाप के लिए शुरू करें बातचीत

कौन थे परमहंस बाबा

सब सत का दिव्य मंत्र फूकने वाले महापुरुष श्री सुदर्शन परमहंस अर्थात श्री परमहंस बाबा 1870 -1961 का आविर्भाव वर्तमान गिरिडीह जिले की गोंदलीटांड़ नामक गांव में एक साधारण बढ़ई परिवार में जन्म हुआ था. 5 वर्ष की अवस्था में इन्हें अपने माता-पिता के द्वारा बीज रूप में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी.

सन 1916 श्री बाबा डोमचांच आये

9 वर्षों की उम्र में तत्कालीन महा संत श्री लंगटा बाबा ने इस ज्ञान को और विकसित कर दिया लगभग 7 वर्षों तक भारत के हर भू-भाग में घूमे थे एक दिन हरिद्वार गंगा के किनारे इन्हें क्या जड़ क्या चेतना सब में एक ही तत्व का साक्षात्कार हुआ तब से बाबा फकीर हो गए. सन 1916 ईस्वी में श्री बाबा डोमचांच आये. यहां लगभग 45 वर्ष  तक रहे बाबा स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाए और कबीर की भांति ही पढ़े-लिखे नहीं थे.

बाल भाव को परमेश्वर भाव मानते थे, वे कभी किसी से भोजन वस्त्र पैसा वगैरह कुछ भी नहीं मांगते थे. उनका कहना था कि मनुष्य अगर फकीर हो जायें तो किसी का साथ ना लें. 28 अक्टूबर 1961 को इन्होंने देह त्याग दी.  कहा जाता है कि उस समय इनके दोनों नेत्र से प्रकाश निकला. डोमचांच स्थित कालीमंडा में समाधि दी गयी.

इसे भी पढ़ें : धर्मकोड के मुद्दे पर आदिवासी संगठनों का आपसी मतभेद गहराया

Related Articles

Back to top button