Crime NewsJharkhandRamgarh

रामगढ़ : हत्या के आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की- जब्ती की, जेसीबी लगाकर गेट तोड़ा, सामान ले गयी

पैसे के लेनदेन में विवाद उत्पन्न होने के बाद मायल निवासी इम्तियाज अंसारी को  मो मुजफ्फर उर्फ टंगला बाबा ने गोली मार दी थी

  Ramgarh : इम्तियाज अंसारी मर्डर केस में आरोपी चितरपुर बर मोहल्ला निवासी मुजफ्फर खान उर्फ टांगा बाबा पर  डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में रजरप्पा पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई की. वह मायल निवासी इम्तियाज अंसारी (35) की  गोली मारकर हत्या करने का आरोपी है.  पुलिस ने उसके घर पहुंचकर कुर्की जब्ती की.

इसे भी पढ़ें : डोमचांच में  श्री परमहंस बाबा का तीन दिवसीय समाधि पर्व का  शुभारंभ आज

घर मे पड़े फर्नीचर और बर्तन जब्त

पुलिस कुर्की जब्ती के लिए जेसीबी मशीन लेकर आयी थी. जेसीबी मशीन से बड़े गेट को तोड़कर पुलिस ने घर के अंदर प्रवेश कर जब्ती की कार्रवाई की. पुलिस वहां रखे पलंग, कुर्सी समेत अन्य फर्नीचर और बर्तन को अपने साथ ले गयी. हत्या का आरोपी फरार चल रहा है. पुलिस जब कुर्की जब्ती के लिए पहुंची तो आरोपी की चाची द्वारा विरोध किया गया, परंतु पुलिस के कड़े रुख के बाद पीछे से हट गयी.

इसे भी पढ़ें :  नौकरी की 1.33 लाख चिट्ठियों का ‘चिट्ठा’ खुलवायेगी हेमंत सरकार

पैसे के लेनदेन के विवाद पर हुई थी हत्या

पुलिस ने बताया कि 26 सितंबर को चितरपुर के मज़ार मोहल्ला में गाड़ी खरीद बिक्री के मामले में पैसे के लेनदेन का विवाद उत्पन्न होने के बाद मायल निवासी इम्तियाज अंसारी  को  मो. मुजफ्फर उर्फ टंगला बाबा (40) ने गोली मार दी थी. घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने उसकी काफी तलाश की. इसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद कुर्की की कार्रवाई की गयी.

इसे भी पढ़ें :   पूर्व JPSC अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी बने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष

Related Articles

Back to top button