Crime NewsKhunti

पीएलएफआई के लिए लेवी वसूलने के आरोप में तीन गिरफ्तार

  • पुलिस का दावा- जिदन गुड़िया दस्ते के सक्रिय सदस्य हैं तीनों

Khunti : खूंटी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य होने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपी पुलिस की हर गतिविधि की जानकारी शीर्ष उग्रवादियों तक पहुंचाते थे. इसके अलावा व्यवसायियों से लेवी वसूलकर संगठन तक पहुंचाते थे.

तीनों आरोपियों को जिले की मुरहू थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दावा किया है कि इन तीनों आरोपियों के पास से एक बाइक, चार मोबाइल, लेवी वसूली की 14 चंदा रसीद और पीएलएफआई के पर्चे बरामद किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें- जमीन विवाद में भाई ने भाई का ही किया कत्ल

एसपी बोले- व्यवसायी से लेवी वसूलने जंगल पहुंचे थे उग्रवादी

एसपी आशुतोष शेखर ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मुरहू थाना क्षेत्र के जरटोनाग जंगल में उग्रवादी एक व्यवसायी से लेवी वसूलने पहुंचा है. सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में मुरहू क्षेत्र के लोर सिंह सुरीन, सुनील सोयमुरुम और अड़की थाना का लंबरा ओड़ेया शामिल है.

जिदन गुड़िया दस्ते के सक्रिय सदस्य हैं तीनों : एसपी

एसपी ने बताया कि तीनों पीएलएफआई के सब-जोनल कमांडर जिदन गुड़िया दस्ते के सक्रिय सदस्य हैं. इसकी गिरफ्तारी से उग्रवादियों का सूचनातंत्र ध्वस्त हो गया है. उन्होंने बताया कि उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. जल्द ही उनके बाकी सदस्य भी सलाखों के पीछे होंगे. एक सप्ताह पहले भी पीएलएफआई के सब-जोनल कमांडर जिदन गुड़िया दस्ते के तीन सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें नमन हमसोय, मनसुख मनसोय और कोमल मनसोय शामिल थे. इन लोगों के पास से पुलिस ने हथियार और कारतूस बरामद किये थे.

इसे भी पढ़ें- डायन बता कर महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

Back to top button