Dhanbad

अविश्वास प्रस्ताव से बौखलाई जिप अध्यक्ष की मुखिया पत्नी ने दी धमकी, थाने पहुंचा मामला

Dhanbad: धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष रोबिन चंद्र गोराई के खिलाफ परिषद के सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने से रोबिन चंद्र और उनकी पत्नी इनदिनों बौखलाहट में हैं. पूरे मामले को लेकर अध्यक्ष की पत्नी और पाथर कुंआ पंचायत की मुखिया अनिता गोराई ने जिप सदस्य के पति को फोन कर परिणाम भुगतने की धमकी दी है.

थाने में शिकायत

दरअसल, जिला परिषद के क्षेत्र संख्या 19 की सदस्य अंजना देवी के पति गौर चंद्र बाउरी को बीती रात करीब साढ़े 10 बजे अनीता गोराई ने फोन किया. अनिता गोराई ने कॉल कर कहा कि आप जो कर रहे हैं, वो अच्छा नहीं है.आगे परिणाम भुगतने के लिये तैयार रहें. इस धमकी भरे कॉल के बाद श्री बाउरी ने इस संबंध में अपने स्थानीय थाना मधुबन में मामला दर्ज करा दिया है.

क्या है पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जिला परिषद के 20 सदस्यों और कई प्रखंड प्रमुखों ने नियमानुसार प्रपत्र क में हस्ताक्षर कर परिषद अध्यक्ष रोबिन चंद्र गोराई के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित पत्र जिला परिषद के सचिव सह सीईओ सह डीडीसी शशिरंजन को सौंपा था. डीडीसी ने प्रपत्र ख में आवेदन की औपचारिकताएं पूरी कर, इसे उपायुक्त को अग्रसारित कर दिया था. जिसके बाद उपायुक्त ए दोड्डे ने मामले का अध्ययन कर अविश्वास के लिए वोटिंग की तिथि 8 फरवरी मुक़र्रर की है.

इस बीच अनीता गोराई के इस फोन कॉल से मामले में एक नया मोड़ आ गया है. बता दें कि गोराई दंपती ने भाजपा का दामन थामा है.

इसे भी पढ़ेंः कोबरापोस्ट का दावाः DHFL ने किया 31,000 करोड़ का घोटाला, अवैध तरीके से BJP को दिया 20 करोड़ का चंदा

Related Articles

Back to top button