NEWS

वीडियो कॉलिंग कर मायका पक्ष को दे रहा है जान से मार देने की धमकी, एसएसपी से मिलकर लगाई न्याय की गुहार

Jamshedpur : कपाली थाना क्षेत्र की रहने वाली सोनम परवीन को ससूराल वालों ने दहेज के लिए हत्या करके फंदे पर लटका दिया था. वह ससुराल में ठीक से डेढ़ साल भी नहीं रह पाई थी. घटना के बाद ही मायका पक्ष की ओर से पति समेत ससुराल के सदस्यों के खिलाफ हत्या करके फंदे पर लटका देने का मामला दर्ज कराया था. अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं गो पाई है. अब तो उसका पति सफदर खान वीडियो कॉलिंग करके जान से मार देने की भी धमकी दे रहा है. पूरे मामले को लेकर भाजपा नेता मो. निसार अहमद मायका पक्ष के लोगों को लेकर एसएसपी के पास पहुंचे हुए थे और आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की.

इसे भी पढ़ें- लॉकडाउन में टेंपो चालक हो गया विक्षिप्त, महिला को पीटा, बच्चा को  पटक दिया

Related Articles

Back to top button