
Ranchi: राजधानी रांची में रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट है. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस रांची जिले को दस जोन में बंटा है, प्रत्येक जोन में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे. इसके लिए 283 मजिस्ट्रेट, 250 पुलिस अधिकारी और 2000 पुलिसकर्मी को लगाया गया है. वही रांची के शहरी क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पांच जगहों पर वॉच टावर से निगरानी की जायेगी. जिसमे अल्बर्ट एक्का चौक, निवारणपुर, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक और डोरंडा स्थित यूनुस चौक शामिल है. इन वॉच टावर से मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी इलाके की निगरानी करेगे. रामनवमी में निकलने वाले जुलूस में शामिल असमाजिक तत्वों की निगरानी के लिये ड्रोन कैमरे से नजर रखी जायेगी. साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जायेगी. ताकि किसी की पहचान करने में परेशानी न हो.
सुरक्षा में अतिरिक्त आईपीएस की भी तैनाती
रामनवमी पर्व की सुरक्षा को लेकर एक अतिरिक्त आईपीएस अधिकारी को भी रांची में लगाया गया है.रांची की जिम्मदारी संचार एवं तकनीकी सेवाएं के एसपी विनित कुमार को दी गयी है. अन्य जिलों में भी एडीजी स्तर से लेकर एसपी स्तर के 20 आईपीएस अधिकारी की तैनाती की गई है.प्रतिनियुक्त आईपीएस अधिकारी जुलूस समाप्ति के अगले दिन तक प्रतिनियुक्ति से वापस लौटेंगे.
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले एसएसपी
रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा राजधानी के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश. एसएसपी के साथ सिटी एसपी, डीएसपी कई थानों के प्रभारी भी मौजूद. इलाकों में लगातार ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है.




