
Ranchi: वित्त रहित मदरसा एवं संस्कृत विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को विधायक दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की. उनसे ऐसे संस्थानों को अनुदान दिलाने में सहयोग मांगा जो किसी कारणवश छूट गये हैं. इसके बाद दीपिका पांडेय ने प्रतिनिधिमंडल के साथ शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से भेंट कर अनुदान दिलाये जाने का आग्रह किया. इस पर मंत्री ने विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिया. प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि दो-तीन दिनों के अंदर सबों को अनुदान मिल जायेगा.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : हाईकोर्ट ने मंदिरों में VIP दर्शन की वजह से भक्तों को होनेवाली परेशानी पर जताई आपत्ति
दीपिका पांडेय ने मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने पूर्व में उन्हें अनुदान को दोगुना करने का आग्रह भी लिखित तौर पर किया था.
इस पर जगरनाथ महतो ने कहा कि विभाग के स्तर से इस दिशा में भी प्रयास जारी है. इसी वित्तीय वर्ष से मदरसा और संस्कृत स्कूलों को दोगुना अनुदान दिया जायेगा. इसके लिए विभागीय पदाधिकारियों को कहा जा चुका है.
इसे भी पढ़ें :UFC Star कॉनर मैकग्रेगर खतरनाक ड्राइविंग के आरोप में हुए गिरफ्तार, चला रहे थे 1.42 करोड़ की बेंटले कॉन्टिनेंटल जी.टी. कार




