Ranchi: डोरंडा में देर रात चोरों ने मंदिर को ही निशाना बना लिया. मंदिर का ताला तोड़ कर भगवान मूर्ति को चुरा ले गए. चोरों ने मूर्ति के साथ-साथ उनके आभूषणों पर भी हाथ साफ कर दिया. सुबह पुजारी के मंदिर पहुंचने पर इस घटना के बारे में पता लगा. मंदिर के पुजारी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.
इसे भी पढ़ें: 28 फरवरी तक इग्नू में ले सकते हैं एडमिशन
मंदिर से तीन नथीया, मंगटीका, तीन मुकुट, दो सोना का बिन्दी, दो दान पेटी और लक्ष्मी नारायण की मूर्ति कुल दो लाख की चोरी हुई है.गुरुवार की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया. शुक्रवार को मुख्य पुजारी सिद्धेश्वर नाथ मिश्रा मंदिर में पहुंचे तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें: सरकारी नौकरी : 252 पोस्ट के लिए करें एप्लाई, पायें 94,500/- तक प्रति माह वेतन
राजधानी में अपराधी बेखौफ:
राजधानी में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. पहले तो चोर घरों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे. लेकिन, अब चोरों के निशाने पर शहर के मंदिर भी है. ताजा मामला रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र का है. जहां हिनू स्थित चित्रगुप्त मंदिर और मां दुर्गा के मंदिर में चोरों ने गेट का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं.
इसे भी पढ़ें: एनटीपीसी की आउटसोर्सिंग कंपनी एलएंडटी के इक्विपमेंट इंचार्ज की गोली मारकर हत्या
चोरों को गिरफ्तारी जल्द:
इस संबंध में मंदिर के पुजारी ने डोरंडा थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: घी के टिन में भरकर बिहार भेज रहे थे शराब और बियर,धराये




