
New Delhi : बिहार की राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में बारिश जारी रहेगी. अगले दो दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के प्रत्येक हिस्से में शनिवार को हल्की और मध्यम बारिश हुई. रविवार के लिए उत्तर पश्चिम बिहार के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में अत्यधिक बारिश की संभावना है. इसके अलावा दक्षिण पूर्व बिहार और उत्तर मध्य बिहार के जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है.
इसे भी पढ़ें : देश में 81 दिनों के बाद नये मरीजों की संख्या 60 हजार से कम, मृतकों की संख्या भी घटी
आज कहां होगी बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 19 जून को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में मध्यम से गंभीर गरज के साथ लगातार बादल से जमीन पर बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बाहर रहनेवाले लोगों और जानवरों को नुकसान हो सकता है. मौसम विभाग ने शनिवार 19 जून को पूर्वी यूपी के अधिकांश इलाकों में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी करने का काम किया है. पूरे सूबे में 21 जून तक कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.




