
Ranchi : शिक्षा विभाग अब पहली से सातवीं कक्षा तक के करीब 40 लाख बच्चों के बेहतर पढ़ाई की नई योजना बना रहा है. इन कक्षाओं के बच्चों को बिना परीक्षा लिए अगली कक्षा में प्रमोट कर उनके लिए तीन माह का क्रैश कोर्स चलाने का प्रस्ताव रखा गया है.
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने प्रस्ताव दिया है, जिससे बच्चों को अतिरिक्त परीक्षा के बोझ से मुक्त कर उसे अगली कक्षा में प्रवेश दिलाना है. जिससे उनका मनोबल बढ़ा रहे और उसके बाद पिछली कक्षा के मुख्य विषयों की पढ़ाई तीन माह तक क्रैश कोर्स के जरिये कराया जाये.इसके बाद अगली कक्षा की तैयारी शुरू की जाये ताकि बच्चों को आगे की पढ़ाई समझने में आसानी हो सके.
मालूम हो कि कोविड-19 की वजह से बच्चों की पढ़ाई साल भर से ऑनलाइन ही हो सकी है. जिस कारण बच्चों को स्कूल जाने का मौका नहीं मिला और विषयों की बेहतर जानकारी नहीं मिल पायी.
इसे भी पढ़ें : सरकारी नौकरी : स्टील अथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड SAIL में 330 पोस्ट के लिए करें एप्लाई
नये सत्र में भी 20 प्रतिशत तक कम हो सकता है सिलेबस
बच्चों को प्रमोट करने के बाद नये सत्र में सिलेबस 20 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है. तीन माह तक क्रैश कोर्स चलने के बाद नए सत्र की पढ़ाई के लिए कम समय मिलने के कारण उन विषयों को हटा दिया जायेगा जिसकी जरूरत बच्चों को नहीं होगी. इसके लिए भी विशेषज्ञों की राय लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.
प्रस्ताव में यह भी जिक्र है कि प्रमोट करने के बाद बच्चों को उनकी पिछली परीक्षा के रिजल्ट के अनुसार वर्गीकरण किया जाये. इसमें बच्चों की क्षमता के अनुसार उनका वर्ग बांटा जाएगा और उसी के अनुसार हर वर्ग के बच्चों को शिक्षित किया जाएगा.
इसके अलावा उन्हें जिस विषय में समस्या होगी उसकी भी जानकारी क्षिक्षक कक्षाओं में देंगे. फिलहाल इन प्रस्तावों पर अंतिम फैसला आने का इंतजार है.
इसे भी पढ़ें : पलामू में रेलवे लाइन पर काम कर रहे कर्मी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे




