
Chatra: चतरा में चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ गया कि रात तो छोड़िए दिन के उजाले में भी चोरी की घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है. इसी प्रकार की घटना को अंजाम चोरों ने डीडीसी आवास से सटे आदर्श नगर निवासी बिलारी एक्का के घर मे दिया.
चोरों ने एएनएम एक्का के घर मे रखे 20 हजार नगद समेत लगभग दो लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया. बताया जाता है कि एएनएम बिलारी एक्का घर में ताला बंद कर सदर अस्पताल में टीकाकरण के कार्य को लेकर गयी. इसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना का अंजाम दिया है.
घटना को लेकर एएनएम ने सदर थाना में मामला दर्ज कराने पहुंची है. वहीं थाना प्रभारी चोरों की धर पकड़ के लिए छापेमारी अभियान चला रहे हैं.




