Jamshedpur

पड़ोस में सांप निकलने की सूचना पर पहुंचा था युवक, अजगर समझकर पकड़ा और जहरीले सांप ने काट लिया

Jamshedpur :  जिले के चकुलिया थाना क्षेत्र के बलियाजुड़ी में पड़ोस में सांप निकलने की सूचना पाकर गांव का युवक वहां पर पहुंचा था. उले लगा था कि अजगर सांप है और पकड़ लेने से नहीं काटेगा. उसने वैसा ही किया. पकड़ने के बाद जब सांप ने काट लिया, तब उसे पता चला कि सांप जहरीला है. इसके बाद लोगों ने उसे मार डाला और सांप को लेकर ही एमजीएम अस्पताल में इलाज कराने पहुंच गए.

वेल्डिंग का काम करता है युवक

गांव का युवक सुनिल पात्रो वेल्डिंग करने का काम करता है. गुरुवार कीक सुबह छुट्टी के कारण घर में ही बैठा हुआ था. इस बीच ही अचानक हो-हल्ला शुरू हो गया. उसे पता चला कि पड़ोस में सांप निकला है. इसके बाद वह वहां पर चला गया.

सांप को पकड़ते ही डंस लिया

जैसे ही सुनिल ने साप को प कड़ा था कि उसे सांप ने पलटकर हाथ में डंस लिया. इसके बाद हल्ला हो गया कि अजगर नहीं कोई जहरीला सांप है. इसके बाद गांव के लोगों ने मिलकर सांप को ही मार डाला. इसके बाद गांव के लोग मरे सांप को भी एक टोकरी में भर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे.

सांप देखकर डॉक्टरों ने शुरू किया इलाज

अस्पताल के डॉक्टरों को जब सांप को दिखाया गया. तब उनका कहना था कि यह तो जहरीली सांप है. डेंजर सांप है. उसके बाद ही डॉक्टरों ने सुनिल का इलाज अपने स्तर से शुरू कराया है.

इसे भी पढ़ें- अब नहीं चलेगा टाल मटोल, पेंडिंग मुद्दों पर सरकार ले ठोस फैसला : दीपिका पांडेय सिंह

 

Related Articles

Back to top button